तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 महीने बाद अंतत: इसे वापस लेने का ऐलान कर दिया। देश के नाम संबोधन में उन्होंने कहा कि इस माह के अंत में शुरू हो रहेसंसद सत्र में इन्हें रद्द करने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
पारदर्शिता बरती जाएगी: प्रधानमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए एक समिति बनाने का भी ऐलान किया। इस समिति में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं अर्थशास्त्रत्त्ी होंगे।
किसान भाइयों को समझा नहीं पाए: प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गुरु नानक देव का पवित्र प्रकाश पर्व है। यह समय किसी को दोष देने का नहीं है। आज वह देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहते हैं कि शायद हमारी तपस्या में कमी रही होगी। इसके कारण दीये के प्रकाश जैसा सत्य कुछ किसान भाइयों को समझा नहीं पाए हैं।
किसान कल्याण प्राथमिकता:मोदी ने कहा कि उन्होंने पांच दशक में किसानों की मुश्किलों को करीब से अनुभव किया है। इसी के मद्देनजर सरकार ने कृषि विकास और किसान कल्याण को प्राथमिकता दी।
कानून का मकसद: मोदी ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारने को तीन कृषि कानून लाए थे। इसका मकसद था किसानों, खासकर छोटे किसानों को और ताकत मिले। उपज की सही कीमत और इसे बेचने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकल्प मिले। इन कानूनों की मांग बरसों पुरानी थी। संसद में चर्चा व मंथन के बाद इन्हें लाया गया था। देश के किसानों और अनेक किसान संगठनों ने इसका समर्थन किया। मैं आज उन सभी का बहुत आभारी हूं।
उद्बोधन
केंद्रसरकार किसानों, खासकर छोटे किसानों के कल्याण और कृषि जगत के हित में और गांव-गरीब के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी सत्य निष्ठा और नेक नीयत से तीनों कानून लेकर आई थी। लेकिन अपने तमाम प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए।
-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
नई दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन में तीनों नए कृषि कानून को वापस लेने का ऐलान करते हुए। ● एएनआई
कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद नई दिल्ली स्थित सिंघु बॉर्डर पर भांगड़ा कर जश्न मनाते किसान। इस उत्साह में दिल्ली की तमाम सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों लोगों को मिठाइयां बांटी। ● प्रेट्र
आगे क्या:सरकार को विधेयक लाना होगा
● सरकार दोनों सदनों में विधेयक पेश करेगी। बिल पारित होने के बाद राष्ट्रपति अपनी मुहर लगाएंगे
● कांग्रेस शनिवार को पूरे देश मे किसान विजय रैली निकालेगी
अपील:अपने घर, खेतों व परिवार के बीच लौटें
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंदोलनकारी सभी किसान अपने-अपने घर और खेतों की ओर लौटें
● एक नई शुरुआत करते हैं। नए सिरे से आगे बढ़ते हैं।
कांग्रेस का पूरे देश में शनिवार को किसान विजय रैली करने का ऐलान
मोदी ने तीन कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया