कोरोना का डेल्टा से खतरनाक स्वरूप मिला

 कोरोना वायरस का डेल्टा से ज्यादा संक्रामक रूप दक्षिण अफ्रीका समेत तीन देशो में मिला है। इससे अधिक तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका है। विशेषज्ञों ने यह दावा करते हुए दुनियाभर के देशों को आगाह किया है। सबसे पहले बोत्सवाना में मिला यह वेरिएंट वायरस का सबसे म्यूटेंट वर्जन है। इस बी.1.1.529 वेरिएंट का नाम न्यू रखा जा सकता है।

इन देशों में फैला: अब तक इस स्वरूप के 104 केस मिले हैं। लेकिन यह बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका व हांगकांग में फैल चुका है। विशेषज्ञों ने इसे अत्यधिक संक्रामक बताया है। इस वेरिएंट में 32 म्यूटेशन देखने को मिले हैं। इसके चलते इसे अत्यधिक संक्रामक बताया जा रहा है।

टीका प्रतिरोधी: इसे टीका प्रतिरोधी भी बताया जा रहा है। साथ ही इसके स्पाइक प्रोटीन में किसी अन्य स्वरूपों की तुलना में भी अधिक परिवर्तन पाया गया है।

चकमा देने में सक्षम: यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के आनुवंशिकीविद् प्रोफेसर फ्रेंकोइस बलौक्स ने कहा कि यह बेहद कम प्रतिरक्षा वाले मरीज में लंबे समय तक रहने वाले संक्रमण से उभरा है। संभवत: इस मरीज को एड्स रहा होगा। वेरिएंट के स्पाइक में होने वाले बदलाव से टीके को यह आसानी से चकमा देने में सक्षम है।

इसलिए चिंता की बात

इंपीरियल कॉलेज के वायरोलॉजिस्ट डॉ. टॉम पीकॉक ने चेताया कि यह वेरिएंट सर्वाधिक खतरनाक हो सकता है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि ज्यादा संख्या में होने वाला उत्परिवर्तन इसके खिलाफ भी काम कर सकता है। यही खामी इसे अस्थिर बना सकती है जिससे इसे फैलने से रोका जा सकता है।

केंद्र का अलर्ट

कोविड के नए स्वरूप मिलने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को एक परामर्श जारी किया है। इसमें कहा है कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, बोत्सवाना के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग, जांच, सुनिश्चित करें। ब्योरा

निगरानी जरूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने कोरोना के नए स्वरूप पर गुरुवार को चर्चा की और कहा, इसकी बारीकी से निगरानी और विश्लेषण की जरूरत है। हालांकि, चिंता की बात नहीं है। इधर वैज्ञानिकों ने डब्ल्यूएचओ से आपात बैठक बुलाने की मांग की।



कोरोना का डेल्टा से खतरनाक स्वरूप मिला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster